तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में खुशनुमा को प्रथम पुरस्कार
भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में उर्दू विभाग और आकाशवाणी भागलपुर के सहयोग से तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया और समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बी. खुशनुमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आइफा अंसारी और मो. अली अहमद ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज के उर्दू विभाग और आकाशवाणी भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कॉलेज परिसर में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो और उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. एमएस खालिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस प्रतियोगिता के लिए समसामयिक विषय चुने गए थे, जिनमें 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)', 'सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव', 'वर्तमान समय में युवाओं में उर्दू की स्थिति' और 'रेडियो का समाज के विकास में योगदान' शामिल थे। प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। डॉ. अख्तर आजाद और डॉ. पुष्प कुमार राय ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
बी. खुशनुमा प्रथम, आइफा अंसारी को द्वितीय, मो. अली अहमद को तृतीय और नगमा और सरिया नाज को संयुक्त रूप से चतुर्थ पुरस्कार दिया गया। कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. बेलाल अहमद, डॉ. मुश्फिक आलम सहित आकाशवाणी भागलपुर के प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव सौरभ कुमार, एस अहमद व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन मानसी कुमारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुमार कार्तिक ने किया।


