ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमुंगेर यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए अहम खबर! डिग्री पार्ट वन और पार्ट 2 की परीक्षा तिथि घोषित

मुंगेर यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए अहम खबर! डिग्री पार्ट वन और पार्ट 2 की परीक्षा तिथि घोषित

मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2019-22 डिग्री पार्ट-1 और सत्र 2018-21 डिग्री पार्ट-2 के ऑनर्स और सब्सिडियरी विषयों के वार्षिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। इसके तहत डिग्री पार्ट-1 के ऑनर्स विषयों की...

मुंगेर यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए अहम खबर! डिग्री पार्ट वन और पार्ट 2 की परीक्षा तिथि घोषित
मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाताWed, 26 Feb 2020 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2019-22 डिग्री पार्ट-1 और सत्र 2018-21 डिग्री पार्ट-2 के ऑनर्स और सब्सिडियरी विषयों के वार्षिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। इसके तहत डिग्री पार्ट-1 के ऑनर्स विषयों की परीक्षा 24 मार्च से 18 अप्रैल तक होगी।

वहीं सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा 21 अप्रैल से 16 मई तक ली जायेगी। इसी तरह डिग्री पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की परीक्षा 25 मार्च से 15 अप्रैल तक तथा सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा 20 अप्रैल से 15 मई तक चलेगी।  विश्वविद्यालय द्वारा दोनों सत्रों के ऑनर्स विषयों की परीक्षा को लेकर 12 तथा सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  साथ ही सभी केंद्रों के लिए केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ हेमंत जयसवाल ने बताया कि दोनों सत्रों के ऑनर्स और सब्सीडियरी विषयों की वार्षिक परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। साथ ही सभी संबंधित सूचना विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। श्री जायसबाल ने बताया कि परीक्षा के पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा सभी परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म व परीक्षा शुल्क भरने के लिए अंतिम बार 26 से 29 फरवरी के बीच यूएमआईएस पोर्टल को खोला गया है।

पूर्व में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वाले दोनों सत्रों के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म व परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।  जबकि डिग्री पार्ट-2 के जिन छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्व में अपने शैक्षणिक डाटा को ऑनलाइन नहीं किया गया था, वे 29 फरवरी तक शुल्क जमा कर सकते हैं।

कॉलेज                                  परीक्षा केंद्र
आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर      बीआरएम कॉलेज, जमालपुर कॉलेज जमालपुर, जेआरएस कॉलेज, जमालपुर
जेआरएस कॉलेज, जमालुपर        आरडी एंड डीजे कॉलेज, इंटरनेशल कॉलेज घोसैठ, एचएस कॉलेज हवेली खड़गपुर
बीआरएम कॉलेज, मुंगेर             जेएमएस कॉलेज, मुंगेर, आरएस कॉलेज, तारापुर
कोशी कॉलेज, खगड़िया             महिला कॉलेज खगड़िया, केएमडी कॉलेज, परबत्ता, केडीएस कॉलेज, गोगरी, एमएस 
                                          कॉलेज, अलौली, एसजीके कॉलेज, महेशखुंट
महिला कॉलेज, खगड़िया            कोशी कॉलेज, खगड़िया
डीएसएम कॉलेज, झाझा             केकेएम कॉलेज, जमुई
केकेएम कॉलेज, जमुई               पीपीवाई कॉलेज, चकाई, डीएसएम कॉलेज, झाझा, एसपीएसडब्लू कॉलेज, झाझा
केएसएस कॉलेज, लखीसराय       बीएनएम कॉलेज, बड़हिया, एसके कॉलेज लोहंडा
बीएनएम कॉलेज, बड़हिया           केएसएस कॉलेज, लखीसराय, आरलाल कॉलेज, महिला कॉलेज बड़हिया
आरडी कॉलेज, शेखपुरा            एसकेआर कॉलेज बरबीधा, एसएस कॉलेज, मेहुस, डीआरएस कॉलेज सिकंदरा
एसकेआर कॉलेज बरबीधा          आरडी कॉलेज शेखपुरा, सीएनबी कॉलेज, हथियामा, एसजीएसएम कॉलेज, शेखपुरा
जमालपुर कॉलेज, जमालपुर        एसबीएन कॉलेज गढ़ीरामपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें