लखीसराय : युवा उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर डीएम की बैठक

लखीसराय : युवा उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर डीएम की बैठक

संक्षेप:

लखीसराय में संगीत, कला और नृत्य शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने आगामी युवा उत्सव 2025-26 की तैयारियों पर चर्चा की। शिक्षकों को प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान कर कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। यह उत्सव 3 और 7-8 दिसंबर 2025 को होगा।

Nov 17, 2025 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के सभी नव उत्क्रमित माध्यमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत संगीत, कला एवं नृत्य शिक्षकों के साथ सोमवार को मंत्रणा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, कला संस्कृति पदाधिकारी प्राची सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 के आयोजन से संबंधित तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, पटना के पत्र के संदर्भ में निर्देश प्राप्त हुए हैं कि आगामी युवा उत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों तथा नवाचार श्रेणी में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कलाकारों की सूची नाम एवं पूर्ण पते सहित विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी शिक्षकों को एक विस्तृत फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसमें युवा उत्सव से संबंधित सभी बिंदुओं और प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई है। फॉर्म भरने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बैठक में निर्देश दिया गया कि जिन विद्यालयों में संगीत विषय की पढ़ाई होती है, वहां के शिक्षक विद्यार्थियों को लखीसराय के स्थानीय कार्यक्रम से अवगत कराने के लिए प्रेरित करें, जिससे बच्चों में अपने जिले की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति रुचि बढ़ सके। डीएम ने बताया कि आगामी 03 दिसंबर 2025 को लाली पहाड़ी पर सेमी इंटरनेशनल कार्यक्रम तथा 07-08 दिसंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव में बच्चों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विद्यालयों से कहा कि युवा उत्सव की सातों विधाओं में भागीदारी केवल पूर्व पंजीकरण के आधार पर होगी, इसलिए छात्रों को समय पर पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों से कहा कि वे अपने-अपने विद्यालयों में प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उन्हें कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु तैयार करें, ताकि लखीसराय जिले की उत्कृष्ट प्रतिभाएँ बड़े मंच पर अपना प्रदर्शन कर सकें।