ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरट्रक हड़ताल का कटिहार जिले में पड़ा प्रभाव, यात्री परेशान

ट्रक हड़ताल का कटिहार जिले में पड़ा प्रभाव, यात्री परेशान

कटिहार | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शनिवार को ट्रकों का चक्का जाम हड़ताल का प्रभाव बसों...

ट्रक हड़ताल का कटिहार जिले में पड़ा प्रभाव, यात्री परेशान
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 17 Jan 2021 03:34 AM
ऐप पर पढ़ें

कटिहार | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

शनिवार को ट्रकों का चक्का जाम हड़ताल का प्रभाव बसों के परिचालन पर पड़ा। खासकर कटिहार से भागलपुर एवं भागलपुर से कटिहार व पूर्णिया की ओर यात्रा करनेवाले महिला एवं पुरुष यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार विक्रमशिला सेतु पर ट्रकों के चक्का जाम के कारण भारी संख्या में बस एवं चार चक्का वाहन सेतु पर ही फसे रहे।

इसके कारण राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 एवं स्टेट हाइवे 77 पर नहीं के बराबर यात्री वाहनों का परिचालन हुआ। इस परिस्थिति में यात्रियों को ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान ऑटो चालकों द्वारा मनमाना भाड़ा वसूला गया। शनिवार को कुरसेला से कटिहार की ओर यात्रा करनेवाले अवधेश साह, कुन्दन कुमार, रवि कुमार मंडल ने बताया कि ऑटो चालकों द्वारा कटिहार का साठ रुपये भाड़ा लिया गया। जबकि एक ऑटो पर 12 से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा था। जबकि पूर्णिया की ओर जानेवाले सरीता कुमारी, जुबेला खातुन एवं सुन्दर मंडल ने बताया कि इस मार्ग पर कमोबेश यही स्थिति बनी रही। जिला ट्रक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष नदीम दीवान ने बताया कि मांगे पूरी होने तक आन्दोलन जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें