Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsIllegal Sawmills Threatening Forests and Revenue in Khargapur
मुंगेर: हवेली खड़गपुर में अवैध आरा मिलों का बोलबाला

मुंगेर: हवेली खड़गपुर में अवैध आरा मिलों का बोलबाला

संक्षेप:

खड़गपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध आरा मिल संचालित हो रहे हैं, जो वन अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इन मिलों के संचालन से वनों के क्षति और राज्य सरकार को राजस्व के नुकसान की आशंका व्यक्त की है। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि पर्यावरण की सुरक्षा हो सके।

Sun, 30 Nov 2025 06:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से गैर निबंधित आरा मिल संचालित हो रहा है। ऐसे अवैध आरा मिल की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वन अधिनियम के प्रावधानों को दरकिनार कर गैर निबंधित आरा मिल संचालक बड़े पैमाने पर लकड़ी कटाई के कार्य में लिप्त हैं, जिससे न केवल वनों का दोहन हो रहा है बल्कि राज्य सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रखंड के जंगलवर्ती गंगटा प्रक्षेत्र में दो अवैध आरा मिल संचालित होने की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने दी है। इन मिलों के माध्यम से आसपास विशेषकर गंगटा जंगल से लकड़ी की कटाई की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस गतिविधि के कारण इलाके में वन क्षेत्र पर लगातार खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, रात के अंधेरे में अक्सर ट्रैक्टर और छोटे वाहनों से लकड़ी की सप्लाई की जाती है, जिससे वन विभाग के सक्रियता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है। वहीं, नगर क्षेत्र में सूर्य मंदिर के समीप भी एक अवैध आरा मिल के संचालन की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिना किसी अनुमति के चल रही यह मिल न केवल कानून का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि आसपास के लोगों के लिए शोर और प्रदूषण का कारण भी बन रहा है। इन अवैध मिलों के संचालन से न केवल पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है, बल्कि वन चोरी और अवैध व्यापार को भी बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो जंगलों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। गौरतलब है कि इसके पूर्व विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए नगर के नंदलाल बसु चौक और मनी नदी के बीच संचालित हो रहा अवैध आरा मिल पर कार्रवाई की थी। जिसके बाद अवैध आरा मिल संचालक में हड़कंप मच गया था लेकिन पुनः ऐसे संचालक गैर निबंधित और अवैध आरा मिल संचालित कर रहे है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन अवैध आरा मिलों पर जल्द से जल्द रोक लगाकर पर्यावरण संरक्षण और राजस्व सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम उठाएगा। इस बाबत वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि अवैध रूप से संचालित आरा मील के बारे में जानकारी ली जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।