Bhagalpur News: अवैध आरा मिलों पर शिकंजा, सुल्तानगंज में मशीनें और लकड़ियां जब्त

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: फोटो कार्रवाई के दौरान शीशम और महोगनी की लकड़ी जब्त दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम

Bhagalpur News: अवैध आरा मिलों पर शिकंजा, सुल्तानगंज में मशीनें और लकड़ियां जब्त

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन और वन विभाग द्वारा अवैध आरा मिलों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम के नेतृत्व में बाथ थाना पुलिस के सहयोग से सुल्तानगंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान धांधी बेलारी और शाहकुंड-असरगंज रोड स्थित नया गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान मौके से आरा मिल से जुड़ी मशीनें, ट्रॉली, बैंड सॉ, आरी ब्लेड के साथ-साथ शीशम और महोगनी जैसी कीमती अवैध लकड़ियां और लकड़ी का बुरादा जब्त किया गया।

​वन विभाग ने इस मामले में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध बिहार काष्ठ चिरान अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भागलपुर जिला में अवैध आरा मिलों के संचालन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। वन प्रमंडल भागलपुर ने भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया के सभी अवैध आरा मिल संचालकों को चेतावनी दी है कि वे अपने अवैध संस्थान तत्काल बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मिलों को जब्त कर लिया जाएगा। छापेमारी अभियान में वनरक्षी शुभम कुमार, अमरेश कुमार, आदित्य कुमार सिंह, सुबोध दास और नीरज कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: अवैध आरा मिलों पर शिकंजा, सुल्तानगंज में मशीनें और लकड़ियां जब्त