Bhagalpur News: किशनगंज : अवैध बालू लदे ट्रैक्टर मामले में सदर थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता किशनगंज। संवाददाता जिले में अवैध

Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता
किशनगंज। संवाददाता
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई
जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जिला खनन विभाग ने कार्रवाई की। मामले में खान निरीक्षक सुनील कुमार के आवेदन पर किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मामले में किशनगंज सदर थाना क्षेत्र स्थित अंचल कार्यालय के समीप छापेमारी कर अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।
ट्रैक्टर की जब्ती और जुर्माना
खनन विभाग की ओर से सदर थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के अनुसार, 30 सितंबर को अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अंचल कार्यालय के पास एक ट्रैक्टर पर लगभग 100 सीएफटी बालू लदा पाया गया। पुलिस और खनन विभाग की टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।पकड़े गए चालक की पहचान कमरूल हक के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चालक बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रैक्टर को चालक सहित किशनगंज थाना लाया गया और विधिवत जप्ती सूची तैयार की गई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब्त ट्रैक्टर विभागीय जांच में पाया गया कि वाहन द्वारा बिना वैध अनुमति के बालू का परिवहन किया जा रहा था। ट्रैक्टर पर बालू लोड किए जाने को लेकर विभाग की ओर से 1 लाख 5 हजार 375 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी कर ली गई है और आगे जांच जारी है。

