ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरआवास बोर्ड के दो सौ से ज्यादा फ्लैट पर अवैध कब्जा

आवास बोर्ड के दो सौ से ज्यादा फ्लैट पर अवैध कब्जा

भागलपुर में आवास बोर्ड के लगभग दो सौ फ्लैट पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। अवैध कब्जा करने वालों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजा जा चुका है। विभाग द्वारा उनपर केस भी किया...

आवास बोर्ड के दो सौ से ज्यादा फ्लैट पर अवैध कब्जा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 28 Oct 2018 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर में आवास बोर्ड के लगभग दो सौ फ्लैट पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। अवैध कब्जा करने वालों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजा जा चुका है। विभाग द्वारा उनपर केस भी किया जायेगा।

आवास बार्ड के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि लगभग दो सौ फ्लैट पर कब्जा करने वालों के खिलाफ जल्दी ही कार्रवाई की जायेगी।

दबंग और नेता भी कब्जा करने वालों में : आवास बोर्ड के मकान पर कब्जा करने वालो में दबंग और कई नेता भी शामिल हैं। आवास बोर्ड के मकानों पर अवैध कब्जा करने का मामला बहुत पुराना है। अवैध कब्जा हटाने को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है जिसमें नेताओं और कई सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से फ्लैट खाली कराया गया था। फिर से पहले जैसी स्थिति हो गई है। बहुत जल्दी कब्जा हटाने को लेकर अभियान चलाया जा सकता है।

वर्जन

दो सौ से ज्यादा फ्लैट पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। ऐसे कब्जाधारियों को नोटिस भेजा जा चुका है। केस भी किया जा रहा है। जल्दी अवैध कब्जा हटाने को लेकर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

- विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता, आवास बोर्ड भागलपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें