
अररिया : अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई नहीं होने का मामला तूल पकड़ा
जोकीहाट में अवैध नर्सिंग होम का मामला बढ़ रहा है। सिविल सर्जन के निर्देश पर 10 नर्सिंग होम बंद करने के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन तीन महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष भारद्वाज ने इस मामले में जिला अपीलीय प्राधिकार में शिकायत की है।
जोकीहाट (ए.सं.)। नगर पंचायत जोकीहाट में चल रहे अवैध नर्सिंग होम का मामला तूल पकड़ता जा रहा। सिविल सर्जन डा. केके कश्यप के निर्देश पर जोकीहाट रेफरल प्रभारी डा. ओपी मंडल ने दस अवैध नर्सिंग होम को बंद करने से संबंधित पत्र जोकीहाट अंचल पदाधिकारी नजमुल हसन व थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को भी पत्र लिखकर बंद करने की जानकारी दी गयी है, लेकिन पत्र जारी करने के तीन माह बाद भी अवैध नर्सिंग होम को बंद नहीं किया गया। इस मामले में कार्रवाई के नाम पर सिर्फ रेफरल प्रभारी डा. ओपी मंडल ने खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है लेकिन इस पत्र के अनुसार कार्रवाई नहीं करना स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को महंगा पड़ सकता है।
इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष भारद्वाज ने जिला अपीलीय प्राधिकार अररिया में वाद दायर किया है। उन्होंने लिखा है कि जब स्वास्थ्य विभाग स्वयं मान रहा है कि नगर पंचायत में कुछ नर्सिंग होम अवैध रूप से चल रहा है तो फिर उन नर्सिंग होम में लोगों की जान से आखिर खिलवाड़ का अधिकार किसने दिया है? इस मामले में रेफरल प्रभारी ने सिर्फ खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस मामले में युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज ने जिला अपीलीय प्राधिकार अररिया में वाद दायर किया है। जिन नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी को बंद करने का पत्र में नाम लिखा है उनमें न्यू चाइल्ड नर्सिंग होम भेभड़ा चौक, हाइटेक पैथोलॉजी, शिफा नर्सिंग होम, दिवाकर नर्सिंग होम, पटना अल्ट्रासाउंड, हयात पैथोलॉजी, आबिदा नर्सिंग होम, पाली क्लिनिक/ पप्पू नर्सिंग होम व लवली नर्सिंग होम के नाम शामिल हैं। रेफरल प्रभारी डा.ओपी मंडल ने यह पत्र विगत दस सितंबर को ही लिखा था लेकिन आजतक उसपर कोई कार्रवाई नही हुई। स्वास्थ्य विभाग की नजर में उक्त नर्सिंग होम व जांच सेंटर अवैध तरीके से चल रहा है लेकिन कार्रवाई नहीं होने से चर्चा का विषय बना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




