खगड़िया : चौथम में अवैध खनन के आरोप में दो लोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट के अनुसार, चौथम थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। खनन निरीक्षक सपना कुमारी के नेतृत्व में दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई थी, और आगे भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

खगड़िया : चौथम में अवैध खनन के आरोप में दो लोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। खनन निरीक्षक सपना कुमारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को चौथम थाना को सुपुर्द कर दिया गया है, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चौथम थाना क्षेत्र के मध्य बौरने पंचायत स्थित केवटा घाट एवं एक अन्य घाट पर अवैध खनन की सूचना पर शनिवार अहले सुबह छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से दो लोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया।

खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। इधर, चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने शनिवार सुबह करीब दस बजे बताया कि खनन निरीक्षक द्वारा जब्त दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना को सौंप दिया गया है। उनके आवेदन के आलोक में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही खनन विभाग के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।