Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsIIIT Bhagalpur Shines at National One Health Hackathon 2025
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हैकथॉन में ट्रिपल आईटी को दूसरा स्थान

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हैकथॉन में ट्रिपल आईटी को दूसरा स्थान

संक्षेप:

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर ने वन हेल्थ हैकथॉन 2025 में देशभर की एक हजार टीमों में से शीर्ष अठारह में स्थान प्राप्त किया है। टीम रिजॉल्व एक्स ने कचरा प्रबंधन और जल गुणवत्ता निगरानी के लिए 'सुधार' नामक पोर्टल विकसित किया। संस्थान को पूर्वी क्षेत्र में दूसरा स्थान मिला।

Nov 27, 2025 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। दरअसल, राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वन हेल्थ हैकथॉन 2025 में संस्थान की रिजॉल्व एक्स टीम ने देशभर की लगभग एक हजार टीमों के बीच से चयनित होकर भारत की शीर्ष अठारह टीमों में अपनी जगह बनाई है। पूर्वी क्षेत्र में संस्थान का दूसरा स्थान है। यह परियोजना डॉ. तामेश्वर नाथ के मार्गदर्शन में विकसित की गई। टीम रिजॉल्व एक्स के सदस्यों में अमन कुमार गुप्ता, लोकेश चहर, सृष्टि प्रिया, अनामिका यादव, रौशन कुमार शामिल हैं। इन लोगों ने मिलकर ‘सुधार’ नामक एक पोर्टल (वेब मंच) तैयार किया, जो कचरा प्रबंधन तथा जल गुणवत्ता निगरानी पर आधारित है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस हैकथॉन का क्षेत्रीय चरण आईसीएमआर, भुवनेश्वर में आयोजित किया गया, जिसमें टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात टीम को राष्ट्रीय स्तर के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसका आयोजन 20 एवं 21 नवंबर को भारत मंडपम, नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। संस्थान के पीआरओ डॉ. धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि टीम को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में अपना आविष्कार प्रस्तुत करने के लिए चयनित किया गया जो टीम एवं दोनों के लिए अत्यन्त गौरवपूर्ण उपलब्धि है। पूर्वी क्षेत्र में संस्थान को दूसरा स्थान हासिल करने के लिए निदेशक डॉ. मधुसूदन सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।