पूर्णिया: नामांकन की तिथि 10 अप्रैल तक की विस्तारित
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र के लिए नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया है। यह विस्तार अन्य सभी पाठ्यक्रमों के लिए है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के शिक्षार्थी सहायता केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। आईडी तैयार रखना अनिवार्य है।

पूर्णिया से पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है। यह विस्तार सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों के लिए लागू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन करा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है, तथा अभ्यर्थियों के लिए नामांकन से पूर्व अपार आईडी तैयार रखना अनिवार्य है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


