ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरडाक्टर के घर डकैती में शामिल अपराधियों की पहचान

डाक्टर के घर डकैती में शामिल अपराधियों की पहचान

जीरो माइल थाना क्षेत्र के झुरखुरिया गांव में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े डॉक्टर उत्तम सिंह के घर डकैती मामले में पुलिस ने गिरोह की पहचान कर ली है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए फतेहपुर और रानी...

डाक्टर के घर डकैती में शामिल अपराधियों की पहचान
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 25 Feb 2018 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

जीरो माइल थाना क्षेत्र के झुरखुरिया गांव में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े डॉक्टर उत्तम सिंह के घर डकैती मामले में पुलिस ने गिरोह की पहचान कर ली है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए फतेहपुर और रानी तालाब इलाके में टोह ले रही है। शनिवार दोपहर सिटी डीएसपी शहरयार अख्तर पुलिस टीम के साथ डॉक्टर के घर पहुंचकर उनकी पत्नी साधना सिंह से घटना की जानकारी ली। डॉक्टर के घर डकैती मामले में पुलिस को संदेह है कि कोई करीबी लोग घटना में शामिल है, जो अपराधियों को घर की पूरी गतिविधि की जानकारी दे रहा था। चार दिन से डॉक्टर उत्तम कुमार सिंह बीमार ससुर का इलाज कराने पटना गए हैं। घर में डॉक्टर की पत्नी, दो बच्चे और सास मौजूद थीं। अपराधियों को पता था कि डॉक्टर के घर में काफी जेवरात व रुपए रखा है। मीटर रीडिंग के बहाने दो अपराधी डॉक्टर की पत्नी से दरवाजा खुलवाया और घर में प्रवेश करते ही हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। पीछे से दो अन्य अपराधी भी घुस गए। जबकि चार अपराधी घर के बाहर सड़क पर रेकी कर रहा था। घर में घुसते ही अपराधी हथियार दिखाकर धमकी देने लगा कि रुपए कहां रखा है। बेटी आद्या और बेटे को रिवाल्वर सटा देने के बाद डॉक्टर की पत्नी ने आलमीरे की चाबी दे दी। करीब आधा घंटे तक चारों अपराधियों ने टीवी चलाकर 15 लाख से अधिक के जेवरात व नकद लूटकर भाग गए। डॉक्टर के घर पहुंचे पुलिस टीम इलाके के कुछ अपराधियों की तस्वीर लेकर गए थे। परिवार वालों ने उनमें से एक अपराधी की पहचान कर ली। उसके बाद पुलिस ने गिरोह में शामिल अपराधियों का पता लगाना शुरू कर दिया। डकैती में शामिल अपराधी का एक भाई जेल में बंद है। हालांकि पुलिस अभी नाम का खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। घटना में शामिल अपराधी आसपास इलाके का ही रहने वाला है। डॉक्टर के घर जांच के बाद सिटी डीएसपी ने जीरो माइल थाने पर थानेदार रंजन कुमार और बरारी थानेदार रोहित सिंह के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति तैयार की। पुलिस टीम अपराधियों का टोह लेने के लिए स्थानीय लोगों से मदद ले रही है। घटना से भयभीत है डॉक्टर का परिवारदिनदहाड़े लूट के बाद डॉक्टर के परिवार वाले भयभीत हैं। बच्चे काफी डरे हुए हैं। परिवारवालों ने कहा कि घटना के दो घंटे बाद घर के सामने से एक अपराधी बाइक से जा रहा था, लेकिन घर वाले देखकर डर गए। बाद में पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर डॉक्टर का साला फंटूस सिंह पटना से बहन के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिता जी विजय सिंह का पटना में ऑपरेशन होने वाला है। इसलिए बहनोई डॉक्टर उत्तम सिंह पटना में ही रह गए। डॉक्टर के अन्य रिश्तेदार भी सूचना पर झुरखुरिया पहुंचे। मोबाइल का लोकेशन जांच रही पुलिसडकैती के दौरान अपराधी डॉक्टर के घर से एक महंगा मोबाइल भी लेकर चला गया है। घटना के घंटे भर बाद तक मोबाइल ऑन था, लेकिन उसके बाद स्विच ऑफ कर दिया गया। पुलिस लोकेशन जांच रही है कि घटना के बाद अपराधी किधर भागे थे। डकैती के दौरान अपराधी डॉक्टर की पत्नी से सीसीटीवी के बारे में पूछ रहे थे। पूछा घर में कैमरा लगा है तो जल्दी बताइए। डॉक्टर की पत्नी ने कहा कि घर में सीसीटीवी नहीं लगा है।आसपास के लोगों को नहीं लगी भनकडॉक्टर का घर झुरखुरिया मुख्य सड़क किनारे है और सबौर जाने के लिए लोग इसी सड़क का उपयोग करते हैं। व्यस्त सड़क पर लोग आ जा रहे थे, लेकिन किसी को डकैती की भनक नहीं लगी। आसपास के लोग भी सड़क किनारे और बगीचे में बैठे थे, लेकिन अपराधी आराम से भाग गए। डॉक्टर की पत्नी से कहा कि अपराधी कमरे में बंद कर भागना चाहते थे, लेकिन उससे मिनन्त की गई कि दरवाजा बंद मत कीजिए। आपलोग आराम से चले जाइए, कोई शोर नहीं करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें