ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनशे में बंधक बनाकर आईस्क्रीम लूटा

नशे में बंधक बनाकर आईस्क्रीम लूटा

अमदंडा थाना क्षेत्र के डोभी गांव में शराब की नशे में तीन युवकों ने आईस्क्रीम बेचने वाले मो. सलीम मंसूर के साथ मारपीट कर आईस्क्रीम लूट लिया। विरोध करने पर गेरुआ नदी में ले जाकर हाथ-पैर बांधकर जान से...

नशे में बंधक बनाकर आईस्क्रीम लूटा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 05 Jun 2020 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर (व.सं)। अमदंडा थाना क्षेत्र के डोभी गांव में शराब के नशे में तीन युवकों ने आइसक्रीम बेचने वाले मो. सलीम मंसूर के साथ मारपीट कर आइसक्रीम लूट लिया। विरोध करने पर गेरुआ नदी में ले जाकर हाथ-पैर बांधकर जान से मारने की कोशिश की। घटना की थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सन्हौला थाना क्षेत्र के छोटी खीरीटांड़ गांव के सलीम मंजूर ने कहा कि बीते दोपहर आइसक्रीम बेचने के लिए अमडंडा थाने के डोभी गांव गए थे। गांव में निर्मल मंडल, प्रेम मंडल और शंकर पासवान शराब के नशे में आइसक्रीम खाने लगा। पैसा मांगने पर मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। लोगों को बुलाकर आइसक्रीम बंटवा दिया। विरोध करने पर जान मारने की नीयत से नदी किनारे ले गया। वहां पर दोपहर से शाम तक बंधक बनाकर रखा गया। ग्रामीणों के सहयोग से मुक्त कराया गया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें