बांका: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गड़ासा मार कर की हत्या

बांका: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गड़ासा मार कर की हत्या

संक्षेप:

अमरपुर थाना क्षेत्र के खुर्द कोल गांव में पति ने पत्नी की गड़ासा मारकर हत्या कर दी। मृतका गुड़िया देवी (55) थी, जो पिछले एक वर्ष से पति के साथ रह रही थी। पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। घटना के...

Sep 04, 2025 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के खुर्द कोल गांव में बुधवार की देर रात अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गड़ासा मार कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका गांव के अनिल राम की पत्नी गुड़िया देवी (55) है। परिजनों ने बताया कि अनिल राम कोलकाता में रहते थे तथा करीब एक वर्ष पूर्व वह अपने घर आ गए थे। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते थे तथा इस वजह से करीब दो महीने से वह घर में ही अलग रह रहे थे। रात में परिवार के सभी लोग घर में सोए हुए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देर रात महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी पुत्र दौड़ कर उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि उनके पिता खून से सना गड़ासा लेकर भाग रहे हैं। जबकि उनकी मां घायल होकर गिरी हुई है। उन्होंने करीब ढ़ाई बजे रात में अपनी मां को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। अस्पताल में डॉ दिवाकर सिंह ने उनकी जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस करीब आठ घंटे बाद अस्पताल पहुंची तथा शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका चार पुत्रों एवं एक पुत्री की मां थी। इनमें से दो पुत्रों की शादी हो गई है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है तथा लोग इस दिल दहला देने वाली घटना की निंदा कर रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने कहा कि मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।