
पत्नी को तेजाब पिलाने और शरीर पर डालने के बाद खुद भी पी लिया, मौत
औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के रानीतालाब में गुरुवार को हुई घटना गुरुवार की सुबह
भागलपुर/सबौर हिटी पत्नी को जबरन तेजाब पिलाने और शरीर पर डालने के बाद खुद भी पी लिया। पत्नी पूनम देवी गंभीर है जबकि उसके पति 55 साल के दुलाल पोद्दार की मौत हो गई। घटना औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के रानीतालाब में घटित हुई। गुरुवार की सुबह दुलाल ने पत्नी से विवाद के बाद उसे जबरन तेजाब पिला दिया और उसके शरीर पर भी डाल दिया। जिससे वह झुलसकर गंभीर हो गई। उसे परिजन इलाज के लिए पटना ले गए। इधर दुलाल तेजाब पीने के बाद कमरे में ही बंद रहा। शुक्रवार को उसका शव बरामद किया गया। मौके पर जांच के लिए पुलिस अधिकारी पहुंचे।
दुलाल दिल्ली में काम करता था। 31 दिसंबर को वह वापस आया था। उसकी पत्नी पूनम देवी रानीताबाल में ही स्कूल चलाती है। गुरुवार की सुबह घटना होते ही आयुष बच्चों को लेकर नाना के पास चला गया गुरुवार की सुबह दुलाल ने अपनी पत्नी पूनम को जबरन तेजाब पिलाकर शरीर पर डाल दिया तो उनका बेटा आयुष डर गया। आयुष का कहना है कि घटना के बाद उसे डर लग गया कि उसके पिता जब मां के साथ ऐसा कर सकते हैं तो वे उसके और स्कूल के बच्चों के साथ भी कुछ कर सकते हैं। इसी डर से वह स्कूल के लगभग 50 बच्चों को साथ लेकर अपने नाना के घर चला गया। शुक्रवार की सुबह रानीतालाब में अपने पिता का हाल जानने पहुंचा तो मकान मालिक ने यह कहते हुए दरवाजा खोलने से मना कर दिया कि जबतक पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि नहीं आएंगे दरवाजा नहीं खुलेगा। आयुष का कहना है कि पुलिस और स्थानीय लोगों के आते आते शाम हो गई। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे कमरे का गेट खोला गया तो वहां उसके पिता दुलाल पोद्दार का शव पड़ा हुआ था। 31 को दिल्ली से आया था दुलाल, बैग में छिपाकर रखा था तेजाब दुलाल और पूनम देवी के छोटे बेटे आयुष ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में रहकर काम करते थे जबकि मां रानीतालाब में एक से आठवीं तक के छात्र के लिए विद्या निकेतन नाम से स्कूल चलाती थी। उसका कहना है कि उसके पिता को नशे की लत थी। वो जो भी कमाते थे सब का पी जाते थे। इसी वजह से मां से उनकी नहीं बनती थी। लंबे समय से वे दिल्ली में थे। इस बार पिता ने कॉल कर कहा कि अब वे सुधर गए हैं और अब नहीं पीएंगे। नए साल में परिवार के साथ रहने की बात कही। परिवार वाले उसकी बात पर भरोसा कर लिए। आयुष ने बताया कि 31 दिसंबर को वह खुद पापा को लाने स्टेशन गया था। उसके पापा ने अपना बैग चेक नहीं करने दिया क्योंकि उसी बैग में वह तेजाब लेकर आए थे। आयुष का कहना है कि उसके पिता मम्मी को मारने की प्लानिंग करके आए थे। औद्योगिक प्रक्षेत्र थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि दुलाल का शव बरामद कर लिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने की बात उन्होंने कही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




