Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHusband Attacked While Trying to Bring Wife Back Domestic Violence Case Filed
अररिया: पत्नी को ससुराल से लाने गए युवक के साथ मारपीट, पांच पर केस

अररिया: पत्नी को ससुराल से लाने गए युवक के साथ मारपीट, पांच पर केस

संक्षेप:

कुर्साकांटा में एक युवक को अपनी पत्नी को वापस लाने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली गलौज और मारपीट की। युवक राजेश कुमार ने ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसकी पत्नी ने बिना बताए घर छोड़ दिया था और घर से पैसे और जेवर भी ले गई थी।

Dec 03, 2025 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर पंचायत के हलधरा वार्ड संख्या 12 निवासी में एक युवक को ससुराल से पत्नी को लाने जाना मंहगा पड़ गया। युवक के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली गलौज और लात मुक्का से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर युवक राजेश कुमार पिता अर्जून यादव ने ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। राजेश ने बताया कि 13 नवंबर को वे घर पर नहीं थे। घर आया तो पता चला कि पत्नी निराशा देवी बिना बताए अपना मैके पलासी थाना क्षेत्र के बेलगछी वार्ड संख्या पांच चली गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह अपने साथ घर में रखा नगद 35 हजार रुपया, 25-30 भरी चांदी का जेबर और कान का दस आना सोने का बाली भी अपने साथ ले गई है। 17 नवंबर को अपने पत्नी निराश देवी को लाने अपने बहनोई अमर यादव व मामा रितेश यादव के साथ बेलगछी गया। वहां पर पत्नी निराशा देवी को पूछा कि बिना बताए यहां क्यों आ गयी। इतना कहते ही वह आग बबुला हो गई और बोली की अब मैं आपके पास नहीं रहुंगी। आप मुझे तलाक दे दीजिए। इतना ही नहीं दीप नारायण यादव, गेनका देवी, अशोक यादव, विन्दो देवी व पप्पु यादव एकजूट होकर गाली गलौज करने के साथ जमकर पिटाई कर दी। इधर थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।