ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरधरना के बाद भूख हड़ताल शुरू

धरना के बाद भूख हड़ताल शुरू

भागलपुर ' वरीय संवाददाता

धरना के बाद भूख हड़ताल शुरू
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 17 Mar 2020 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर, वरीय संवाददाताबिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना के 22वें दिन से भूख हड़ताल शुरू की गयी। पहले दिन भूख हड़ताल शाहकुंड एवं सुल्तानगंज के शिक्षकों ने किया। भूख हड़ताल सभी प्रखंड के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बारी-बारी से चंडी प्रसाद लेन स्थित बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में शुरू किया गया है। हड़ताल का नेतृत्व राज्य शैक्षणिक परिषद के सदस्य नीरज राय एवं सदर अनुमंडल सचिव डॉ. रविशंकर ने किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक मांगों को मंजूर करवाने के लिए जिले के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का पूरे जिले में भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह जारी रहेगा। जब तक समान काम का समान वेतनमान नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इसे मजबूत करने के लिए संघ के प्रमंडलीय सचिव अशोक कुमार यादव, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण झा, अनुमंडल अध्यक्ष नवगछिया मनोज यादव आदि उपस्थित थे।दूसरे विषय के शिक्षकों से मूल्यांकन की आलोचना सदर अनुमंडल सचिव ने कहा कि नियम के विरुद्ध भागलपुर जिले में उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कराई जा रही है। इंग्लिश के शिक्षक से सामाजिक विज्ञान का और साइंस के शिक्षक से गणित की कॉपी, हिंदी के टीचर से संस्कृत की कॉपी जांच कराई जा रही है। यह नियम के विरुद्ध है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भागलपुर इसकी घोर निंदा करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें