ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबूचड़खाने के विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय

बूचड़खाने के विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय

हुसैनाबाद मस्जिद के समीप गुरुवार सुबह बूचड़खाना कर्मियों की हरकत से माहौल तनावपूर्ण हो गया। बूचड़खानों के कर्मचारी आपत्तिजनक सामान और अवशेष बाहर निकाल रहे थे। इसी क्रम में सड़कों पर जगह-जगह आपत्तिजनक...

बूचड़खाने के विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 08 Jun 2017 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

हुसैनाबाद मस्जिद के समीप गुरुवार सुबह बूचड़खाना कर्मियों की हरकत से माहौल तनावपूर्ण हो गया। बूचड़खानों के कर्मचारी आपत्तिजनक सामान और अवशेष बाहर निकाल रहे थे। इसी क्रम में सड़कों पर जगह-जगह आपत्तिजनक सामान बिखर गए और बदबू से जीना मुहाल हो गया। स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो बूचड़खाना मालिक ने मोहल्ला खाली करने तक की नसीहत दे डाली। इसी पर लोग उग्र हुए और सड़क किनारे जमा अवशेषों को फेंकना शुरू कर दिया। दोनों गुटों में मारपीट हुई, जिससे तनाव बढ़ता चला गया। आनन-फानन में बबरगंज सहित पांच थानों की पुलिस, रैफ के जवानों ने मोर्चा संभाला। सदर एसडीओ, सिटी डीएसपी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर भी पहुंचे और शांति समिति व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर मामला शांत करवाया। इस बीच सड़क पर जुटी भीड़ की वजह से मुख्य सड़क से करीब दो घंटे तक आवाजाही बाधित रही। घटना गुरुवार सुबह आठ बजे की है। लोगों का कहना था कि अभी रमजान का महीना चल रहा है और सभी लोग साफ-सफाई रख रहे हैं। ऐसे समय में बूचड़खाना संचालकों व कर्मियों की लापरवाही से लोगों को परेशानी हो रही है। इसका विरोध करने पर अपनी गतिविधियां सुधारने के बदले लोगों को ही मोहल्ले खाली करने की नसीहत देने लगे। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने सड़क से हटवाया आपत्तिजनक सामान हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बबरगंज थानाध्यक्ष उत्तम कुमार और मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर केएन सिंह ने लोगों को शांत करवाया। सड़क पर बिखरे आपत्तिजनक सामान को साफ करवाकर वरीय पदाधिकारियों को हालात की जानकारी दी। देर शाम तक बबरगंज पुलिस मौके पर डटी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें