गिद्धौर में 22 हजार 281 हाउस होल्ड के गणना का किया गया कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

गिद्धौर में स्वगणना कार्य जारी है, जिसमें 23 पर्यवेक्षकों की निगरानी में 141 प्रगणक काम कर रहे हैं। अब तक 22,281 हाउस होल्ड की गणना हो चुकी है, जिसमें 93% मकान गणना का कार्य पूरा हुआ है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्षेत्रवासियों से सही जानकारी देने की अपील की है।

गिद्धौर में 22 हजार 281 हाउस होल्ड के गणना का किया गया कार्य

गिद्धौर से सुधांशु की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के संबंधित आठ पंचायतों के विभिन्न गांवों में वार्ड स्तर पर प्रगणक द्वारा पर्यवेक्षक की निगरानी में गणना का कार्य जारी है। इसे लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने स्वगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं प्रयवेक्षकों द्वारा गणना गणना कार्य से जुड़े समीक्षा के क्रम में जानकरी देते हुए बताया कि अब क्षेत्र में नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में 23 पर्यवेक्षकों की निगरानी में 141 प्रगणक गिद्धौर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मकान गणना करने में गंभीरता से लगे हैं। गणना टीम द्वारा जीपीएस कैमरे से गणना का स्थान एवं समय को रिकॉर्ड किया जा है।

वहीं आंकड़ों में सटीकता को लेकर विशेष एहतियात कर्मियों द्वारा बरती जा रही है। स्वगणना के इस क्रम में मकान, परिवारों की सूची तैयार करने पर विशेष बल दिया गया है। गणना के दौरान आवास, परिवारिक संरचना एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। वहीं गणना कार्य को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ई. सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वगणना से जुड़े आंकड़ों में गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में अबतक लगभग 22 हजार 281 हाउस होल्ड गणना का कार्य किया जा चुका है। गणना को पारदर्शी बनाये रखने के लिए गणना टीम द्वारा प्रखंड क्षेत्र में लगातार सर्वे कर रही है। उन्होने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे प्रगणकों पर्यवेक्षकों को सही जानकारी देकर स्वगणना कार्य में सहयोग करें। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अब गणना से जुड़े आकंड़े की बात करें तो गिद्धौर में 93 % प्रतिशत मकान गणना का कार्य किया जा चुका है। जिसे किये गए गणना की समीक्षा के बाद सरकारी पोर्टल पर इससे जुड़ा डेटा अपलोड किया जाएगा। संग्रहित किये गए आकड़ों को विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इस मौके पर बैठक में सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।