ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमकान गणना का काम पूरा, देर शाम तक तैयार होता रहा डाटा

मकान गणना का काम पूरा, देर शाम तक तैयार होता रहा डाटा

20 जनवरी तक सर्वेक्षित परिवारों की संख्या 765642 सबौर में अनुमानित परिवारों की...

मकान गणना का काम पूरा, देर शाम तक तैयार होता रहा डाटा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 22 Jan 2023 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर, वरीय संवाददाता। जाति आधारित गणना का प्रथम चरण शनिवार की शाम में पूरा कर लिया गया। इसके तहत परिवार की गणना की गयी है। देर शाम तक डाटा तैयार किया जा रहा था। एक-दो दिन में गणना की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 20 जनवरी तक जिले में 765642 सर्वेक्षित परिवारों की संख्या रही। जबकि जिले में अनुमानित परिवारों की संख्या 842447 बतायी जा रही है।

गणना के लिए अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनायी गयी थी। जिले में 7044 गणना ब्लॉक बनाये गये थे। 20 जनवरी तक अनुमानित लक्ष्य का 91 प्रतिशत सर्वेक्षित परिवारों की संख्या रही। सबौर अंचल में अनुमानित से ज्यादा परिवार पाये गये। 20 जनवरी तक ही इस अंचल में अनुमानित 35879 की तहत सर्वेक्षित परिवारों की संख्या 36685 पहुंच चुकी थी। जो अनुमानित लक्ष्य का 102 प्रतिशत है। जगदीशपुर अंचल का 71 प्रतिशत रहा है। जिला सांख्यकी पदाधिकारी सह अपर प्रधान गणना पदाधिकारी रवि रंजन राकेश ने बताया कि सभी चार्ज अधिकारियों के माध्यम से डाटा प्राप्त कर लिया गया है। एक-दो दिन में विहित प्रपत्र में भी डाटा उपलब्ध हो जाएगा। 25 जनवरी तक प्रथम चरण का डाटा शत-प्रतिशत तैयार कर लिया जाएगा।

कोट

प्रथम चरण की गणना का काम शनिवार को पूर्ण कर लिया गया है। उसका मिलान किया जा रहा है। रविवार तक डाटा फाइल कर लिया जाएगा। दूसरे चरण की गणना अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। विभाग से इसको लेकर विस्तृत कार्यक्रम भेजा जाएगा। उसके अनुसार काम शुरू किया जाएगा। प्रथम चरण का काम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है।

सुब्रत कुमार सेन, जिलाधिकारी भागलपुर

20 जनवरी तक नगर निकाय और अंचलों की गणना का ब्योरा

नाम अनुमानित परिवार सर्वेक्षित परिवार प्रतिशत

नगर निगम 88387 82733 94

नगर परिषद सुल्तानगंज 13514 13197 98

नगर परिषद नवगछिया 13993 13456 96

नगर पंचायत कहलगांव 8133 7426 91

नगर पंचायत पीरपैंती 3827 3537 92

नगर पंचायत सबौर 3110 2847 92

नगर पंचायत हबीबपुर 3229 3027 94

नगर पंचायत अकबरनगर 3229 3194 99

बिहपुर 38510 36149 94

गोपालपुर 27507 22983 84

गोराडीह 41859 37264 89

इस्माईलपुर 13993 10556 75

जगदीशपुर 45806 32658 71

कहलगांव 87306 81749 94

खरीक 39587 29139 74

नारायणपुर 32172 29209 91

नाथनगर 42576 37977 89

नवगछिया 30497 30028 98

पीरपैंती 82402 72268 88

रंगरा चौक 25953 25243 97

सबौर 35879 36685 102

सन्हौला 52144 48666 93

शाहकुण्ड 55015 54501 99

सुल्तानगंज 53819 51150 95

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें