Bhagalpur News: लखीसराय: विशेष नजर से अस्पताल परिसर सुरक्षित, स्वच्छ और संक्रमण मुक्त बना रहेगा
Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट सदर अस्पताल प्रबंधन ने बरसात के मौसम में अस्पताल

Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट सदर अस्पताल प्रबंधन ने बरसात के मौसम में अस्पताल परिसर को संक्रमण मुक्त रखने के लिए व्यापक तैयारी शुरू किया है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह जमा होने वाले गंदे पानी और जलजमाव की समस्या के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि मच्छरों के प्रजनन और संक्रामक बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके। परिसर में जमा होने वाले कचरे के तत्काल निस्तारण की व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना बनाया है। विशेष रूप से प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर ओटी एवं पैथोलॉजी लैब से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित और समयबद्ध निस्तारण पर फोकस किया जा रहा है।
डीएस डॉ कुमार अमित ने बताया कि बरसात के दौरान सामान्य कचरे की तुलना में मेडिकल वेस्ट से संक्रमण फैलने की आशंका कई गुना अधिक रहता है।मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित प्रबंधन को लेकर नगर परिषद प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है। दोनों विभाग के समन्वय से अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। अस्पताल के विभिन्न वार्ड में समय पर मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नहीं होने पर संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है, जिसे देखते हुए निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन मरीज उनके परिजन व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की नियमित मॉनिटरिंग का निर्णय लिया है। बरसात के पूरे मौसम में जलजमाव, गंदगी और मेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर विशेष नजर रखा जाएगा, ताकि अस्पताल परिसर सुरक्षित, स्वच्छ और संक्रमण मुक्त बना रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


