Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHonor for Martyrs Families on Independence Day in Khagaria
खगड़िया : शहीदों के परिवारों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंटकर प्रधान जिला जज ने किया सम्मानित

खगड़िया : शहीदों के परिवारों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंटकर प्रधान जिला जज ने किया सम्मानित

संक्षेप:

खगड़िया में स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि प्रधान जिला जज राजेश कुमार बच्चन ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में...

Aug 16, 2025 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया । विधि संवाददाता शहीदों के परिवारों को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर व्यवहार न्यायालय खगड़िया में ध्वजारोहण के बाद समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के राजेश कुमार बच्चन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय से आए बच्चों एवं न्यायिक पदाधिकारी गण अधिवक्तागण एवं कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम में संविधान के प्रस्तावना मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों का वाचन सामूहिक रूप से किया गया। शहीद वीर सपूतों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नई दिल्ली प्राधिकरण द्वारा नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 शुरू की गई। इसके अंतर्गत प्राधिकार खगड़िया की ओर से वीर सपूतों एवं उनके परिवार के लिए नि: शुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम के दौरान जिले के दो वीर सपूत जो जिले के चौथम प्रखंड अन्तर्गत ब्रम्हा ग्राम के किशोर कुमार मुन्ना की माता तूलो देवी एवं सदर प्रखंड के माड़र ग्राम निवासी शहिद मोहम्मद जावेद की पत्नी वीर नारी फरजाना प्रवीण को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर प्रधान जिला जज राजेश कुमार बच्चन ने सम्मानित किए। दोनों वीर शहीद जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले के भारतीय सीमा पर फर्ज अदा करते हुए क्रमशः11 फरबरी 2018 एवं 10 जून 2019 को पाकिस्तानी सैनिकों से मुठभेड़ के दौरान दुश्मन के तोपों के गोले से जख्मी होकर देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।