ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभागलपुर में 28 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए घर-घर सर्वे शुरू, 1204 टीमें बनायी गयी

भागलपुर में 28 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए घर-घर सर्वे शुरू, 1204 टीमें बनायी गयी

भागलपुर  में एक मई से पूरे जिले के घर-घर का सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए 1204 टीमें गठित कर दी गयी हैं। सभी थानाध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। टीम में...

भागलपुर में 28 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए घर-घर सर्वे शुरू, 1204 टीमें बनायी गयी
भागलपुर, वरीय संवाददाताFri, 01 May 2020 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर  में एक मई से पूरे जिले के घर-घर का सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए 1204 टीमें गठित कर दी गयी हैं। सभी थानाध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। टीम में एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी सेविका आदि को शामिल किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर नगर निगम, नवगछिया प्रखंड के अलावा विदेश से आए लोगों के गांवों के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इस दौरान एक लाख 55 हजार 640 घरों के सात लाख 61 हजार 779 लोगों का सर्वे हो चुका है। सर्वे के दौरान संदिग्ध पाये लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा गया। शनिवार से जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर घर-घर सर्वे करेगी। 

डीएम ने भी बुधवार को आदेश जारी कर सभी थानाध्यक्षों को भ्रमणशील रहते हुए निगरानी करने को कहा था। सर्वे में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पिछले दिनों कुछ जगहों पर सर्वे के दौरान हुए विवाद को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है। डीएम ने सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सर्वे में सहयोग करने को कहा है। 

जिला प्रशासन के अनुसार जिले की आबादी 35 लाख 55 हजार 347 है। स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब 28 लाख लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेगी। इस दौरान खांसी, सर्दी, बुखार आदि ने बारे में पूछा जाएगा। अगर किसी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण पाया जाएगा तो टीम सदर अस्पताल को सूचना देगी। इसके बाद डाक्टरों की टीम जाकर जांच करेगी। सर्वे की मॉनिटरिंग करने के लिए जिला स्तर पर टीम का गठन किया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें