गृह मंत्रालय ने 1.76 करोड़ में खरीदी समाहरणालय की 9.8842 डिसमिल जमीन
भागलपुर में गृह मंत्रालय ने 1.76 करोड़ रुपये में 9.8842 डिसमिल जमीन खरीदी है, जहां इंटेलिजेंस ब्यूरो का कार्यालय बनेगा। यह निर्णय 6 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। भूमि का उपयोग व्यवसायिक रूप से नहीं किया जाएगा और अन्य शर्तें राजस्व विभागीय परिपत्रों के अनुसार होंगी।

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गृह मंत्रालय ने समाहरणालय परिसर की 9.8842 डिसमिल जमीन 1.76 करोड़ रुपये में खरीद ली है। इस जमीन पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। बीते 6 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने स्वीकृति से संबंधित जानकारी से भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त और समाहर्ता को भी अवगत कराया है। गृह मंत्रालय के विशेष सचिव को जमीन के एवज में भवन निर्माण के लिए सशुल्क आधार पर सलामी, पूंजीकृत मूल्य, निबंधन शुल्क और स्टाम्प शुल्क सहित एक करोड़ 76 लाख 13 हजार छः सौ पैंतालीस रुपये जमा कराने को कहा है।
ताकि गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को स्थायी हस्तान्तरण की स्वीकृति लिखित मिल सके। विभाग के अपर सचिव ने सोमवार को डीएम को भेजे पत्र में कहा कि स्वीकृति इस शर्त के साथ दी जाती है कि भविष्य में लीज पर बंदोबस्त भूमि का व्यवसायिक उपयोग नहीं किया जाएगा और लीज शर्तों के उल्लंघन किये जाने की स्थिति में एकरारनामा के शर्तों के अनुसार निमयानुसार कार्रवाई की जाएगी। अन्य शर्तें खासमहाल मैनुअल के प्रावधानों एवं समय-समय पर निर्गत राजस्व विभागीय परिपत्रों से पूरे होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


