अजगैवीनाथ में होली पर बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार
Mar 03, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
सुल्तानगंज, निज संवाददाता। होली को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर में फाल्गुनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर

होली को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर में फाल्गुनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और सोमवार को विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ भव्य श्रृंगार किया गया। बाबा को अबीर-गुलाल चढ़ाया गया। स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण को ध्यान में रखते हुए व्रत वाली पूर्णिमा एवं चतुर्दशी तिथि पर अबीर-गुलाल, पूआ, मिष्टान्न, फल आदि चढ़ाकर होली उत्सव मनाया गया और भव्य भंडारा आयोजित किया गया। चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार सुबह आठ बजे मंदिर का पट बंद होगा और शाम आठ बजे खुलेगा। इस दौरान पूजा-अर्चना बंद रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


