आइसोलेशन वार्ड चलाने से एचओडी मेडिसिन ने किया इनकार, अधीक्षक-प्राचार्य को लिखा पत्र
भागलपुर में, मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजकमल चौधरी ने आइसोलेशन वार्ड को संचालित करने से इनकार किया है। उन्होंने मायागंज अस्पताल के अधीक्षक और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर मांग की है कि आइसोलेशन वार्ड किसी अन्य विभाग द्वारा संचालित किया जाए।

भागलपुर, वरीय संवाददाता अब तक मेडिसिन विभाग के अधीन चल रहे आइसोलेशन वार्ड को आगे अपनी जिम्मेदारी में संचालित करने से एचओडी मेडिसिन ने इनकार कर दिया। आइसोलेशन वार्ड को चलाने की जिम्मेदारी से खुद को मुक्त करते हुए एचओडी मेडिसिन ने मायागंज अस्पताल के अधीक्षक व जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर आइसोलेशन को किसी दूसरे विभाग द्वारा संचालित किए जाने की मांग की है।जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल व मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे को लिखे पत्र में एचओडी मेडिसिन डॉ. राजकमल चौधरी ने कहा है कि मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष को आइसोलेशन विभाग के कर्मचारियों का अंतर्विभागीय (मेडिसिन विभाग के एक कोषांग से दूसरे कोषांग में) स्थानांतरण अथवा प्रतिनियुक्ति का प्रशासनिक अधिकार प्राप्त नहीं है।
अत: आइसोलेशन वार्ड का संचालन एवं नियंत्रण किसी अन्य उपयुक्त विभाग जैसे कि शिशु रोग विभाग के अधीन कर दिया जाये, ताकि विभागीय कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। साथ ही निवेदन है कि आइसोलेशन विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति संबंधी अभिलेख एवं नियंत्रण मेडिसिन विभाग के अधीन नहीं है। डॉ. राजकमल ने पत्र में लिखा कि वे न तो संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति से अवगत हैं और न ही उनकी उपस्थिति अंकित करने के लिए अधिकृत हैं। ऐसे में इस संबंध में आवश्यक निर्णय एवं कार्रवाई अधीक्षक स्तर से किया जाना संभव एवं अपेक्षित है। ऐसे में इस विषय पर समुचित विचार कर आवश्यक आदेश प्रदान करें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


