
जमुई : 15234 डाउन दरभंगा-कोलकाता मैथिली एक्सप्रेस के ठहराव के साथ हर्षौल्लास में डूबा सिमुलतला क्षेत्रवासी
सिमुलतला में ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब पहली बार रेलवे द्वारा घोषित तीन जोड़ी ट्रेनों में से 15234 डाउन दरभंगा - कोलकाता मैथिली एक्सप्रेस ने स्टेशन पर ठहराव किया। लोगों ने उत्साह से स्वागत किया,...
सिमुलतला। सिमुलतला में ऐतिहासिक पल का नजारा तब देखने को मिला जब रेलवे द्वारा घोषित तीन जोड़ी ट्रेन का ठहराव का पहली ट्रैन रविवार को 8:35 बजे रात्रि 15234 डाउन दरभंगा - कोलकाता मैथिली एक्सप्रेस सिमुलतला स्टेशन में रुकी। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही लोगों ने उत्साह के साथ हरहर महादेव के जयकारा लगाए एवं ट्रैन के चालक व उपचालक को फूलमाला पहना कर स्वागत किया। उत्साह में लोगों ने ट्रेन के इंजन एवं डब्बा को फूलमाला से सजाकर स्वागत किया। साथ ही चालक व उपचालक का मुह मीठा करवाया गया। उपस्थित लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गई। ट्रेन ठहराव को भव्य रूप देने के लिए सिमुलतला नागरिक मंच के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित कर भारत सरकार के रेलमंत्री और रेलवे अधिकारियों को अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सिमुलतला स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, पूर्व प्रबंधक सह जसीडीह स्टेशन प्रबंधक शंकर शैलेश का स्वागत माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का अगुवाई मुंगेर जमुई कोऑपरेटिव बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि आलोक राज, जदयू नेता शंभू सिंह गौतम, मनोज कुमार यादव, संजय सिंह मांगू, शशिभूषण सिंह आदि कर रहे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




