ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरअच्छी खबर! सहरसा से फारबिसगंज के बीच अगले साल से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

अच्छी खबर! सहरसा से फारबिसगंज के बीच अगले साल से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

अच्छी खबर! सहरसा से फारबिसगंज तक रेल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य मार्च 2021 में पूरा होगा। मार्च अंतिम तक सहरसा-फारबिसगंज रेललाइन को विद्युतीकृत करने की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। पंचगछिया...

अच्छी खबर! सहरसा से फारबिसगंज के बीच अगले साल से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
सहरसा, निज प्रतिनिधि। Tue, 25 Feb 2020 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

अच्छी खबर! सहरसा से फारबिसगंज तक रेल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य मार्च 2021 में पूरा होगा। मार्च अंतिम तक सहरसा-फारबिसगंज रेललाइन को विद्युतीकृत करने की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

पंचगछिया से सुपौल के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य शुरू
सहरसा से पंचगछिया तक चल रहे रेल विद्युतीकरण कार्य को इसी साल अप्रैल में पूरा करने की योजना है। पंचगछिया से सुपौल होकर सरायगढ़ तक रेल विद्युतीकरण कार्य के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। डिप्टी चीफ इंजीनियर विद्युत निर्माण दीपक कुमार ने कहा कि पंचगछिया से सुपौल के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के तहत फाउंडेशन जोड़ने का काम चल रहा है। सहरसा से पंचगछिया के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य तेजी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरायगढ़ से राघोपुर होते फारबिसगंज तक रेल विद्युतीकरण कार्य मार्च 2021 तक पूरा करने की योजना है। 

गौरतलब है कि सरायगढ़ से फारबिसगंज(60 किमी) तक आमान परिवर्तन कार्य अगले साल के मार्च माह में पूरा करने की योजना है। डिप्टी चीफ इंजीनियर निर्माण संजय कुमार की मॉनिटरिंग में इस रेलखंड में 92 छोटे और 31 बड़े पुल में मात्र चार बड़ा पुल का निर्माण होना बांकी है। बांकी चारों बड़े पुल पर निर्माण कार्य तेजी गति से चल रहा है। 

दो माह पहले सरायगढ़ तक विद्युतीकरण पूरा पर फोकस 
पंचगछिया से सुपौल होते सरायगढ़ तक रेल विद्युतीकरण कार्य दो माह पहले पूरा करने की योजना बनाई गई है। डिप्टी चीफ इंजीनियर विद्युत निर्माण ने दिल्ली की कार्यएजेंसी को दो माह पहले इसी साल दिसंबर 2020 में ही रेल विद्युतीकरण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

सरायगढ़ में बनेगा पावर सब स्टेशन
समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीईई टीआरडी आशुतोष कुमार झा ने कहा कि सरायगढ़ में पावर सब स्टेशन बनेगा। गढ़ बरुआरी और सुपौल में सेक्शनिंग सब स्टेशन बनेगा। जब तक सरायगढ़ पावर सब स्टेशन बनकर तैयार होगा मधेपुरा पावर सब स्टेशन से बिजली प्रवाहित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सहरसा से गढ़ बरुआरी तक रेल विद्युतीकरण कार्य की अनुमानित राशि 20 करोड़ रुपए है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें