Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHindu Swabhiman Yatra Union Minister Giriraj Singh Welcomed in Khagaria Ahead of Upcoming Events
खगड़िया : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

खगड़िया : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संक्षेप:

खगड़िया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और संत दीपांकर महाराज का भव्य स्वागत किया। 18 अक्टूबर को भागलपुर से शुरू होने वाली हिंदू स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को जगाना और...

Oct 17, 2024 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता। बेगूसराय से हिंदू स्वाभिमान यात्रा भागलपुर जाने के क्रम में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं संत दीपांकर महाराज का एनएच 31 स्थित जिला कार्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने बताया है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा 18 अक्टूबर को भागलपुर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत होनी है, जो 19 अक्टूबर को कटिहार, 20 अक्टूबर को पूर्णिया, 21 अक्टूबर को अररिया एवं 22 अक्टूबर को किशनगंज जिले मे हिंदु स्वाभिमान यात्रा कार्यक्रम निर्धारित है। हिंदुओं को जगाने एवं उनके मान सम्मान को लेकर इस यात्रा की शुरुआत की गई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, सुनील चौधरी, डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, जिला मंत्री, अश्वनी चौधरी, प्रमोद शाह, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा, खगड़िया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी, मानसी मंडल अध्यक्ष राजा राम सिंह, वाणिज्य मंच जिला संयोजक धर्मवीर जायसवाल, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक रोहित राय पटेल, मुस्कान शर्मा ,अक्षय सुरी, रिशु चंद्रवंशी, चंद्रशेखर कुमार देवानंद स्वामी ‌आदि मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें