जमुई: मधुर होली मिलन समारोह का आयोजन
सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सिकंदरा के राधिका विवाह भवन में हिंदू सम्मेलन सह मधुर होली

सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सिकंदरा के राधिका विवाह भवन में हिंदू सम्मेलन सह मधुर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य जयदेव जी महाराज, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, हरदेव सिंह, सुरेंद्र पंडित आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सुहाग लेडीज ब्यूटी पार्लर के संचालिका सुचिता गोस्वामी के नेतृत्व में लड़कियों के द्वारा आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड, आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो गानों पर नृत्य कर आगंतुकों का स्वागत किया गया। वहीं काली रूप में करिश्मा ने मां काली स्वरूप का बेहतर प्रदर्शन किया।
जहां कोमल, सानिया, सीमा, लक्ष्मी, छोटी, माही, निशु आदि लड़कियों ने भक्ति गीतों पर अपनी नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन कर सबों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मधुर होली मिलन समारोह का लुफ्त उठाया गया। इस दौरान आचार्य जयदेव जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म का अर्थ है जिसका आदि और अंत नहीं होता, वह हमारे जीवन का आधार है। हम सभी ऋषि मुनि कृष्ण राम के वंशज, सभी सनातनियों को एकत्रित होकर सनातन धर्म का रक्षा करना चाहिए। इस दौरान मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित, सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष सूरज केसरी, आरएसएस जिला प्रचारक अनुज कुमार, जिला कार्यवाह चंद्र किशोर कुमार, कार्यकारिणी में विकास कुमार गुप्ता, मंटू भगत, अमित स्वर्णकार, मुन्नी गुप्ता, अशोक केसरी, ओमप्रकाश केसरी के अलावे सिकंदरा नगर पंचायत के उप चेयरमैन सूर्यनारायण कुमार उर्फ पंकज, कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, नीरज कुमार, हरदेव सिंह, अनुज सिंह सहित काफी संख्या में हिंदू भाई एकत्रित हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



