भागलपुर : छात्रों को हिन्दी भाषा से जोड़ने के लिए होगा ओलंपियाड
भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों में हिन्दी ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिन्दी ओलंपियाड फाउंडेशन ने शिक्षा विभाग से राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तक अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड की जानकारी पहुंचाने का अनुरोध किया है। फाउंडेशन की संयोजिका हेमलता द्वारा बिहार के शिक्षा सचिव को भेजे गए पत्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हिन्दी एवं मातृभाषा को शिक्षा का माध्यम बनाने तथा विद्यालयों में हिन्दी ओलंपियाड जैसे आयोजनों को प्रोत्साहित करें। फाउंडेशन ने शिक्षा विभाग से अनुरोध किया है कि राज्य के सभी विद्यालयों में इसकी जानकारी पहुंचाकर अधिकाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, जिससे हिन्दी भाषा के संवर्धन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को बल मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


