Hindi Day Celebration at Indo-Nepal Border by SSB Commandant किशनगंज : हिन्दी दिवस पखवाड़ा का शुभारंभ, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHindi Day Celebration at Indo-Nepal Border by SSB Commandant

किशनगंज : हिन्दी दिवस पखवाड़ा का शुभारंभ

ठाकुरगंज में एसएसबी 19वीं वाहिनी द्वारा हिंदी दिवस/पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा ने बताया कि 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान जवानों के लिए विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 15 Sep 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
किशनगंज : हिन्दी दिवस पखवाड़ा का शुभारंभ

ठाकुरगंज। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सेना नायक स्वर्णजीत शर्मा के निर्देशानुसार वाहिनी मुख्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस/पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। बटालियन के कमांडेंट श्री शर्मा ने बताया कि पूरे देश में हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस और हिंदी पखवाड़े के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष हिंदी पखवाड़े का आयोजन 14 से 29 सितंबर तक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत विविधताओं का देश है, जिसमें कई भाषाएं और लिपियां बोली और पढ़ी जाती है। किंतु हिंदी अधिकांश लोगों की मातृभाषा है। यही कारण है कि हिंदी भाषा को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

इस दौरान बल के महानिदेशक द्वारा हिंदी पखवाड़ा दिवस के संदेश को कमांडेंट ने जवानों को पढ़कर सुनाया। जिसमें हिंदी भाषा के महत्व व इसके प्रयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई। कमांडेंट ने कहा कि वाहिनी में भी हिंदी दिवस के पखवाड़े को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें जवान भाग लेकर हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करेंगे। पखवाड़े के अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के साथ द्वितीय कमान अधिकारी एम. ब्रोजेन सिंह, अन्य अधिकारीगण एवं जवान भी उपस्थित थे। उन्होंने हिंदी भाषा को मजबूती से अपनाने और इसका उपयोग बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। यह आयोजन हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।