अररिया : हिमालयन रोड किताब मेला में उमड़ी साहित्य प्रेमियों की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

जोगबनी, अररिया से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर के हिमालयन

अररिया : हिमालयन रोड किताब मेला में उमड़ी साहित्य प्रेमियों की भीड़

जोगबनी, अररिया से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

विराटनगर के हिमालयन रोड में हिमालयन रोड किताब मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, पाठकों, कवियों एवं कला-संस्कृति से जुड़े लोगों ने भाग लिया। पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशनों और लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई, जहां आगंतुकों ने अपनी पसंद की पुस्तकों का अवलोकन कर खरीदारी की।

विमर्श कार्यक्रम

मेले के अंतर्गत आयोजित विमर्श कार्यक्रम में विराटनगर का साहित्यिक इतिहास : विगत और वर्तमान तथा नेपाली वाङ्मय और विराटनगर विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में नितु सेन, कर्ण संजय, खेम नेपाली, निर्मला कोइराला, धीरज राई, दिनेश श्रेष्ठ, मनु मञ्जील एवं सगुना साह सहित कई साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर आयोजित कवि गोष्ठी में मञ्जुश्री गिरी, सीमा आभास, नितेश आचार्य, आयुष राज, शिवनारायण सिंगल, लक्ष्मी रायमाझी, रामबाबु दाहाल, कर्ण संजय सहित दर्जनों कवियों ने कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न कलाकारों ने मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। आयोजन को सफल बनाने में नर्थ साउथ कलेक्टिव के अध्यक्ष दिनेश श्रेष्ठ सहित संस्था के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साहित्य, कला और संस्कृति के संगम बने इस पुस्तक मेले ने विराटनगर की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किताब मेले में कौन-कौन सी गतिविधियाँ आयोजित की गईं?
किताब मेले में विभिन्न प्रकाशनों और लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी, विमर्श कार्यक्रम, और कवि गोष्ठी आयोजित की गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।