बांका: हिमालयन अकादमी का स्थापना दिवस आज
Mar 01, 2026 06:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
बांका के खेसर बाजार में हिमालयन अकादमी का स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। विद्यालय परिसर को सजाया गया है और छात्र-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। अभिभावकों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है।

बांका। खेसर बाजार स्थित हिमालयन अकादमी का स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्थापना दिवस के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। अभिभावकों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



