Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHigh Voter Turnout in Araria District 70 71 Participate in Bihar Assembly Elections
अररिया : अररिया में 70.71 प्रतिशत हुई वोटिंग, जमकर मतदान

अररिया : अररिया में 70.71 प्रतिशत हुई वोटिंग, जमकर मतदान

संक्षेप:

बिहार विधानसभा के अंतिम चरण में अररिया जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। कुल 19 लाख 79 हजार 502 मतदाताओं में से 70.71 प्रतिशत ने वोट डाले। सिकटी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 72.61 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रानीगंज में सबसे कम 67.13 प्रतिशत रहा।

Nov 12, 2025 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

अररिया, संवाददाता बिहार विधानसभा के अंतिम चरण में मंगलवार को जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में हुई वोटिंग को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने अंतिम और फाइनल आंकड़ा सार्वजनिक कर दिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में पंजीकृत कुल 19 लाख 79 हजार 502 मतदाताओं में से 70.71 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। यानी कुल 13 लाख 99 हजार 683 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वोटिंग प्रतिशत के मामले में 72.61 प्रतिशत के साथ सिकटी विधानसभा क्षेत्र अव्वल रहा। जबकि रानीगंज में वोटिंग प्रतिशत सबसे कम 67.13 प्रतिशत रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी प्रकार अररिया विधानसभा क्षेत्र में 72.13, नरपतगंज में 71.70, जोकीहाट में 71.34 और फारबिसगंज में 69.70 प्रतिशत मतदान हुआ। गौरतलब है कि नरपतगंज में कुल 3,36,234 मतदाता हैं जिनमें 2,41,116 ने वोट डाला। रानीगंज में मतदाताओं की संख्या 3,42,427 है जबकि वहां 2,29,891 लोगों ने वोट डाले। इसी प्रकार फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,59,832 मतदाताओं में से कुल 2,50,818 वोटरों मतदान किया। वहीं अररिया क्षेत्र में वोटरों की कुल 3,34,511 है और 2,41,283 वोटरों ने वोट डाले। जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,03,793 मतदाता हैं और जोकीहाट में 2,16,754 मतदाताओं ने वोटिंग की। जबकि सिकटी विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 3,02,714 है और वहां 2,19,821 मतदाताओं ने वोट डाला।