बांका : जेठौर पुल पर भारी वाहनों के परिचालन बंद होने से बढ़ी परेशानी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। जेठौर पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर

बांका : जेठौर पुल पर भारी वाहनों के परिचालन बंद होने से बढ़ी परेशानी

बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। जेठौर पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने से स्थानीय व्यवसायियों और वाहन चालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है, जिसके कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। व्यवसायियों का कहना है कि बड़े वाहनों के नहीं चलने से आवश्यक सामान समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे माल भाड़ा भी बढ़ गया है और छोटे वाहन चालकों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। कई व्यवसायियों ने बताया कि दूसरे रास्तों से वाहनों को भेजने में अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे लागत बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पुल की मरम्मत कराने अथवा वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लंबे समय तक यही स्थिति रही तो बाजार व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।