Bhagalpur News: अररिया : झमाझम बारिश से झील में तब्दील शहर का बस स्टैंड व आश्रम रोड

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: अररिया जिले में रविवार की रात से शुरू हुई बारिश ने सोमवार सुबह तक भारी बारिश जारी रखी, जिससे लोग उमस से राहत महसूस कर सके, लेकिन जलजमाव और कीचड़ ने शहरी जीवन को प्रभावित किया। जबकि किसानों को फसल के लिए फायदा हुआ है, शहर में आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।

Bhagalpur News: अररिया : झमाझम बारिश से झील में तब्दील शहर का बस स्टैंड व आश्रम रोड

Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट रविवार की देर शाम से शुरू बारिश सोमवार अहम सुबह तक जिले के अलग- अलग इलाकों में जमकर बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं शहरी इलाकों में कीचड़ व जलजमाव की स्थिति बन गयी। झमाझम बारिश के बाद जलजमाव व कीचड़ ने गांव से लेकर शहर तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल मंडराते रहे। जिले में हुई बारिश से धान और पाट उत्पादक किसानों को काफी फायदा हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो बारिश से खरीफ फसलों को काफी फायदा हुआ।

लेकिन शहर के प्रमुख सड़कों के अलावे गली मोहल्ले के विभिन्न सड़कों पर भी जलजमाव हो जाने से लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति आश्रम रोड व बस स्टैंड की है। यह रोड तालाब में तब्दील है। इसके अलावा शहर के शास्त्री नगर, जयप्रकाश नगर, आजाद नगर, इस्लामनगर, हनुमंत नगर, शिवपुरी मोहल्ला समेत विभिन्न मोहल्ले की सड़कों पर भी जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी रही। सच कहें तो शहर में जलजमाव स्थायी समस्या बन चुकी है। समस्या का निदान नहीं होने से वार्ड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: अररिया : झमाझम बारिश से झील में तब्दील शहर का बस स्टैंड व आश्रम रोड