
भागलपुर : नेपाल में हुई झमाझम बारिश के कारण कोसी नदी का बहाव तेज
संक्षेप:
भागलपुर में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। खासकर नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर 29.48 मीटर तक पहुंच गया है, जो...
Mon, 6 Oct 2025 12:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर। बीते पांच दिनों से हो रही बारिश का पानी गंगा व कोसी नदी में आ रहा है। खासकर कोसी व सीमांचल समेत नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह 10 बजे कुरसेला में जलस्तर 29.48 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 52 सेमी कम था। 24 घंटे में कोसी नदी का जलस्तर 17 सेमी बढ़ा। वहीं जिले के सुल्तानगंज, कहलगांव, गोपालपुर समेत भागलपुर शहर में गंगा का बहाव तेज हुआ है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




