
लखीसराय: लगातार बारिश से लखीसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
शुक्रवार को हुई बारिश ने लखीसराय और किऊल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशान कर दिया। स्टेशन परिसर में जलजमाव और छायादार स्थानों की कमी के कारण यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को घंटों तक गीली जमीन पर खड़े रहना पड़ा। स्थानीय लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को हुई बारिश ने लखीसराय और किऊल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर खड़ा होना मुश्किल हो गया। जिससे यात्रियों को बैठने और खड़े होने तक में कठिनाई का सामना करना पड़ा। स्टेशन के कई हिस्सों में भीगने की स्थिति बन गई है, वहीं छायादार स्थान कम होने के कारण लोग बारिश से बचने के लिए एक ही जगह सिमटकर बैठने को मजबूर हो गए। यात्रियों ने बताया कि बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म के खुले हिस्सों में पानी भरने से सामान तक भीग गए।

कई यात्री जो ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे, उन्हें घंटों तक गीली जमीन पर खडे रहकर इंतजार करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते ट्रेनें भी देर से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। कई स्थानीय यात्री स्टेशन परिसर में ही बारिश थमने का इंतजार करते दिखाई दिए। स्टेशन पर मौजूद किऊल और लखीसराय स्टेशन के पास भी लोग भीगने से या एक जगह खड़े होकर परेशान हो गए। स्टेशन के बाहर खड़े ऑटो, रिक्शा और टैक्सी चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कीचड़ और फिसलन भरे रास्तों के कारण लोगों को आवाजाही में कठिनाई हो रही है। कुछ यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त छायादार व्यवस्था न होने के कारण बारिश में भीगते हुए उन्हें ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को इस स्थिति में अधिक परेशानी हुई। वहीं स्टेशन के पेयजल और शौचालय की व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन परिसर में जल से बचाव के लिए छायादार की बेहतर व्यवस्था करने और छायादार शेड बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से राहत मिल सके। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में स्टेशन परिसर में जलजमाव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं यात्रियों की दिक्कतें भी चरम पर हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




