पीरपैंती में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पीरपैंती में बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर दोपहिया और अन्य यात्री वाहनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई, लेकिन थोड़ी देर बाद इसे बहाल कर दिया गया।

पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बुधवार की सुबह मूसलाधार बारिश और हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह जलजमाव से भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर दोपहिया वाहन सवारों के अलावा ऑटो, टोटो यात्री वाहनों को भी काफी कड़ी मशक्कतें करनी पड़ी। पैदल यात्रियों को भी दिक्कतें हुईं। जलजमाव बाराहाट, ईशीपुर, शेरमारी और एनएच में भी हो गया। दियारा क्षेत्र में भी लोगों को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जबकि तकरीबन एक घंटे हुई बारिश से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हुई। हालांकि बारिश थमने के कुछ देर बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


