Bhagalpur News: मायागंज अस्पताल की छत जर्जर, बेड पर टपक रहा बारिश का पानी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर में लगातार बारिश के कारण मायागंज अस्पताल के भवन में जगह-जगह पानी टपक रहा है। मरीजों और परिजनों को गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधक ने छत की मरम्मत का आश्वासन दिया है, लेकिन मरीजों की समस्याएं जारी हैं।

Bhagalpur News: मायागंज अस्पताल की छत जर्जर, बेड पर टपक रहा बारिश का पानी

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण मायागंज अस्पताल के जर्जर भवन जगह-जगह से टपक रहा है। बारिश के कारण अस्पताल के बाहरी हिस्से में जगह-जगह पानी जमा हो गया है। इनमें अधीक्षक कार्यालय के सामने, फैब्रिकेटेड वार्ड की ओर जाने वाला रास्ता और ओपीडी की तरफ पानी जमा हो गया है। इस कारण मरीजों और परिजनों को इस होकर गुजरने में परेशानी हो रही है। वहीं इंडोर वार्ड की छत पर जगह-जगह पानी जमने के कारण मेडिसिन समेत अन्य वार्ड में छत से पानी टपक रहा है। इससे मरीजों को समस्या हो रही है।

हॉस्पिटल के अंदर पानी की समस्या

एक जगह बाथरूम का पानी सीधे बेड के बगल पर गिर रहा है। बता दें कि गुरुवार को इंडोर विभाग के सबसे ऊपरी तल पर सर्जरी विभाग के महिला वार्ड में नर्सों और डॉक्टर के बैठने की जगह समेत इसके आसपास दो बेड पर छत से पानी टपक रहा था। इस वार्ड की खिड़कियां भी बीते आंधी तूफान के दौरान टूट गया था। जिसे अबतक नहीं लगाया गया है। बेड पर लेटे मरीज तेज हवा व बारिश को झेल रहे हैं। वहीं पहले तल पर स्थित इंडोर मेडिसिन विभाग के अतिरिक्त इकाई वार्ड में एक बेड के पास पानी टपकने से मरीज परेशान हो रहे हैं। एक मरीज के परिजन सौरव ने बताया कि बेड के आधा हिस्सा भीगा हुआ है, और आधे हिस्से में मरीज लेटे हुए हैं। बारिश के दौरान खुली खिड़की से पानी का झटका भी आता है।

अस्पताल प्रबंधन का जवाब

मामले पर अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इसकी पड़ताल कर छत की मरम्मत करा दी जाएगी। इस समय अस्पताल की मरम्मत का काम भी चल रहा है।

सामान्य प्रश्न

बारिश के कारण मरीजों को किस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?
बारिश के कारण मरीजों और परिजनों को अस्पताल में जगह-जगह पानी जमा होने और टपकने के कारण परेशानी हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: मायागंज अस्पताल की छत जर्जर, बेड पर टपक रहा बारिश का पानी