किशनगंज: लगातार हो रहे बारिश के कारण कहीं कटाव तो कहीं जलजमाव बनी समस्या
दिघलबैंक में लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं, लेकिन कनकई और बूढ़ी कनकई नदी के किनारे रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कटाव जारी है और जलस्तर में उतार-चढ़ाव से लोग परेशान हैं। बारिश...

दिघलबैंक।एक संवाददाता शनिवार से लगातार रूक रूक कर हो रही बारिश से जहां प्रखंड के किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।वहीं कनकई और बूढ़ी कनकई नदी के तटवर्ती ईलाकों में बसे लोगों कि मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।लोग दोनो नदियों के घटते और बढ़ते जलस्तर को लेकर परेशान हैं।मानसून जाते जाते कहीं बाढ़ जैसी हालात न बन जाय इस बात की चिंता तटवर्ती गांव के लोगों को सताने लगी है ।प्रखंड के पत्थरघट्टी पंचायत के बालुबारी गांव में दूसरे दिन भी कटाव जारी है।करीब एक माह पूर्व हुए भयंकर कटाव के बाद यहां पर कराया गया कटाव रोधी कार्य भी नदी में समा चुका है और कनकई के घटते बढ़ते जलस्तर के कारण कटाव बदस्तूर जारी है।हरूवाडांगा
सिंघीमारी सड़क पर हारीभिट्ठा के पास तो धनतोला गंधर्वडांगा सड़क पर हाथीडुब्बा के पास सहित कई अन्य डायवर्सन जलमग्न हैं।लोगों को आवागमन में अच्छी खाशी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।लगातार हो रही बारिश से जगह जगह जलजमाव कि समस्या भी देखने को मिल रही है।कई जगहों पर बारिश का जल निकासी नहीं होने के कारण आंगन में पानी लग गया है लोग परेशान हैं। दूसरी ओर लोगों के मन में यह भय बना हुआ है कि अगर नेपाल के तराई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई तो एकबार फिर से प्रखंड से होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




