त्योहार से पहले बारिश की वजह से कीचड़ और जलजमाव

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में बकरीद का त्योहार मनाने से पहले, दो दिन की मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में स्थिति को खराब कर दिया। नालों का उफान और निर्माण कार्य के कारण कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम ने सभी मोहल्लों में सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए हैं।

त्योहार से पहले बारिश की वजह से कीचड़ और जलजमाव

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में गुरुवार को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा, पर इससे पहले दो दिनों तक शहर में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में स्थिति नारकीय हो गई थी। कई इलाकों में नालों के उफन जाने की वजह से गाद सड़कों पर बहने लगा था और बुधवार शाम तक वह जगह-जगह जमा हो गया। तो कई इलाकों में चल रहे निर्माण कार्य और पाइपलाइन बिछाने को लेकर हुई खुदाई की वजह से कीचड़ की स्थिति पैदा हो गई। जिससे पैदल चलने वालों तक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं भोलानाथ और बौंसी पुल अंडरपास में बुधवार सुबह भी जलभराव की स्थिति की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद ने बताया कि गुरुवार को सभी मोहल्लों को व्यवस्था और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया है। वहीं मुस्लिम बहुल इलाकों में जहां कुर्बानी दी जाएगी वहां अवशेषों को मिट्टी में दबाने को लेकर गड्ढे भी खुदवाए गए हैं। नमाज स्थल और मस्जिद के आसपास साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।