गर्मी-उमस का कहर बरकरार, रात का पारा 26.4 डिसे पर ठहरा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

- भागलपुर से विपिन नागवंशी की रिपोर्ट भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते दो दिनों से रात

गर्मी-उमस का कहर बरकरार, रात का पारा 26.4 डिसे पर ठहरा

भागलपुर से विपिन नागवंशी की रिपोर्ट भागलपुर। बीते दो दिनों से रात का पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा हुआ है। दिन में गर्मी-उमस का कहर बीते 13 दिन से लगातार जारी है तो वहीं उमस में रात उबल रही है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में सूरज चमका तो दोपहर 12 बजे तक आसमान से आग बरसने लगी। इस पर अधिक आर्द्रता व हवाओं की रफ्तार अत्यंत ही धीमी होने के कारण उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि भले ही 27 जून को तेज हवाओं संग बारिश का अनुमान है, लेकिन 29 मई तक झमाझम बारिश की संभावना बहुत ही कम है तो वहीं लोगों को गर्मी-उमस से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।