जमुई : गिद्धौर में 40 के पार पहुंचा पारा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

गिद्धौर में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को 39 डिग्री तापमान के बावजूद उमस के कारण 48 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो रही है। लोग घरों में दुबक रहे हैं, बाजार सूनसान है। राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में इजाफा हुआ है।

जमुई : गिद्धौर में 40 के पार पहुंचा पारा

गिद्धौर (जमुई) से सुमन पांडे की रिपोर्ट इन दिनों प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शनिवार की अहले सुबह से ही तेज धूप ने आम जन जीवन को को खासा प्रभावित कर दिया। दोपहर होते-होते हालात ऐसे हो गए कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बाजार में सड़कें सूनसान वीरान नजर आने लगी है। बताते चलें कि 39 डिग्री तापमान के बावजूद उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को 48 डिग्री जैसी गर्मी महसूस करा रही है। बताते चलें कि गिद्धौर के बजरंग बली चौक लार्ड मिंटो मुख्य बाजार आदि क्षेत्रों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा।

जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले सिर पर गमछा, टोपी छतरी ही इस भीषण गर्मी में लोगों का सहारा बनी।मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि उमस और गर्म हवाओं के वजह से तापमान काफी अधिक रहा। वहीं भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते देखे गए। शहर में कोल्ड ड्रिंक, गन्ने का जूस, लस्सी, आइसक्रीम की बिक्री में इजाफा रहा है। वहीं स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।