सहरसा: स्वास्थ्य पेशेवर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर के रानीबाग स्थित एक मेडिकल

सहरसा: स्वास्थ्य पेशेवर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन

सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर के रानीबाग स्थित एक मेडिकल में स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री (एचएफआर) एवं स्वास्थ्य पेशेवर रजिस्ट्री (एचपीआर) कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में करीब 25 छूटे हुए मेडिकल स्टोरों का ऑनलाइन निबंधन किया गया। मौके पर मौजूद डीपीसी, एबीडीएम सहरसा अभय प्रकाश एवं ड्रग्स इंस्पेक्टर सहरसा पंकज रंजन भारती ने बताया कि मेडिकल स्टोर, अस्पताल, डॉक्टर, फार्मासिस्ट एवं नर्सिंग कर्मियों के ऑनलाइन निबंधन हेतु कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण डिजिटल स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल, सरल एवं सुलभ बनाना है।

इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को यूनिक आभा हेल्थ आईडी प्रदान की जाती है, जिससे मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।