पूर्णिया : मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक समेत कर्मी सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पूर्णिया में आयोजित पुरस्कार समारोह में चिकित्सकों, स्टाफ नर्स, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को परिवार कल्याण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम में 1398 सफल ऑपरेशन करने वाले डॉ. विजय कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों को पुरस्कार मिला।

पूर्णिया : मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक समेत कर्मी सम्मानित

पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता क्षेत्रीय स्तर पर शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रमंडल के चारों जिलों से नामित प्रतिभागियों चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, आरएमसीएच प्लस ए काउंसलर, आशा एवं उषा को परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार. कनौजिया, क्षेत्रीय अपर निदेशक द्वारा की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में रीजनल प्रोग्राम मैनेजर कैसर इकबाल, आरएमईओ सहित यूनिसेफ एवं पीएसआई के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मिनीलैप अंतराल महिला नसबंदी सेवा के अंतर्गत पैनलबद्ध अधिकृत चिकित्सक डॉ. विजय कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी को 1398 सफल ऑपरेशन के लिए पुरस्कृत किया गया।

पुरुष नसबंदी एनएसवी सेवा के तहत डॉ. बागेश्वर कुमार, एसडीएच धमदाहा को 14 एनएसवी संपन्न करने हेतु सम्मानित किया गया। इसी क्रम में एएनएम, एएसआरआईएनए, बीएएसकेईवाई सीएचसी बायसी को 1045 पीपीआईयूसीडी इन्सर्शन सेवाओं के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। महिला नसबंदी उत्प्रेरक के रूप में सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकर्ता हीरा देवी (ग्राम गंगेली केनगर प्रखंड) को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।