रन्नूचक में हेल्थ एंड वेलफेयर सेंटर पर दोपहर 12 से ही लटक जाता है ताला
बुधवार को स्वास्थ औषधि आपूर्ति वाहन को भी लौटना पड़ा उपप्रमुख की जांच में बीते

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के ग्राम रन्नूचक स्थित हेल्थ एंड वेलफेयर सेंटर के स्वास्थ्य कर्मी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। दोपहर 12 बजे के बाद आए दिन यहां ताला ही लटका मिलता है। 21 जनवरी नाथनगर की उप प्रमुख सबिता राय ने सेंटर का निरीक्षण किया था। दोपहर 12 बजे ही सेंटर बंद पाया गया था। इसको लेकर संबंधित विभाग को उपप्रमुख ने पत्राचार कर इसकी शिकायत की थी। वहीं इसी कड़ी में बुधवार साढ़े तीन बजे इसी सेंटर पर स्वास्थ औषधि आपूर्ति वाहन पहुंची। लेकिन सेंटर बंद रहने के कारण वाहन को वापस लौटना पड़ा। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपप्रमुख से की।
उपप्रमुख सबिता राय ने बताया कि मामले की जानकारी सिविल सर्जन भागलपुर को दी गयी है। उनके द्वारा संबंधित अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से मामले में स्पष्टीकरण मांगने का आश्वासन दिया गया है। आए दिन सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। डीएम से भी इसकी लिखित शिकायत करेंगे। मामले में सीएस भागलपुर अशोक प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद होने की सूचना रन्नूचक के ग्रामीणों द्वारा दी गई है। औषधि वाहन भी जगह पर जाकर लौटा है। इसको लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्टीकरण भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




