अररिया जिले में शुरू होगी चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अररिया में 'चिकित्सा आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे और आवश्यक उपचार देंगे। इस पहल से स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आमजन तक पहुंचेंगी और जन समुदाय की भागीदारी बढ़ेगी। डीएम विनोद दूहन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

अररिया जिले में शुरू होगी चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम

अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट जिले के लिए यह अच्छी खबर है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बहुत जल्द ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्वास्यकर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। साथ उन्हें आवश्यक परामर्श देने के साथ साथ उपचार भी करेंगे। इससे सीधे आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुचेंगी और जन समुदाय की भागीदारी भी बढ़ेगी। यह जानकारी डीएम विनोद दूहन ने दी। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आमजन तक पहुंचाई जाएंगी, जिससे जन समुदाय की भागीदारी भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है, लेकिन आमजन विशेषकर गरीब वर्ग इसके शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरूक नहीं रहते। रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त रहने के कारण लोग प्रारंभिक संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डायबिटीज के कारण जानकारी के अभाव में स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समय रहते जानकारी और जांच से इन समस्याओं से बचा जा सकता है। डीएम ने कहा कि चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगे और आवश्यक परामर्श व उपचार उपलब्ध कराएंगे। इससे लोगों को अस्पताल आने की आवश्यकता कम होगी और वे अपने दैनिक कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक पंचायत में संचालित किया जाएगा, ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी स्वास्थ्य सुविधा पहुंच सके। डीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सुविधाएं जन-जन तक पहुंचे और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इस नई पहल को पूरे जिले में प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।